Skip to main content
Skip to main content

Word फ़ाइल (DOCX) को PDF कैसे बनाएँ

आवेदन, बायोडाटा या प्रोजेक्ट Word में लिखा हो, पर भेजना PDF में हो, तो ViPlay का Word to PDF टूल फ़ाइल चुनते ही उसे PDF बना देता है: शीर्षक, सूचियाँ, टेबल और तस्वीरें साथ रहती हैं, और हिंदी जैसी लिपियाँ वैसी ही लिखी रहती हैं। कंप्यूटर पर Word इंस्टॉल होना ज़रूरी नहीं; सब ब्राउज़र में होता है।

  1. 1टूल खोलें

    नीचे दिए बटन से Word to PDF टूल खोलें। बीच में "Choose a Word document (.docx)" वाला बॉक्स दिखेगा।

    Word to PDF टूल में Choose a Word document (.docx) बॉक्स
  2. 2Word फ़ाइल चुनें

    बॉक्स पर क्लिक करके अपनी .docx फ़ाइल चुनें, या उसे बॉक्स में छोड़ दें। अलग से कोई बटन नहीं दबाना: फ़ाइल चुनते ही PDF बनने लगती है।

  3. 3PDF डाउनलोड करें

    कुछ ही पल में "Done" के साथ नई PDF का नाम और साइज़ आता है। "Download" दबाकर सेव करें; उसी PDF में कुछ बदलना हो तो "Open in editor", और दूसरी फ़ाइल के लिए "Start over"। अगर फ़ाइल में ख़ास (custom) स्टाइल थे, तो नीचे बताया जाता है कि वे सादे शीर्षक और पैराग्राफ़ बन गए।

    Done: application.pdf, Download, Open in editor और Start over बटन

काम के सुझाव

  • पुरानी .doc फ़ाइल हो तो पहले Word या Google Docs में खोलकर .docx के रूप में सेव करें।
  • PDF बनने के बाद एक बार खोलकर देख लें कि पेज वैसे ही दिख रहे हैं जैसे चाहिए।
  • उल्टा काम, PDF को Word में बदलना, PDF to Word टूल से होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरी फ़ाइल कहीं अपलोड होती है?

नहीं। PDF आपके ब्राउज़र में ही बनती है; टूल पर भी लिखा है: Processed in your browser. Your file is not uploaded.

क्या हिंदी में लिखी Word फ़ाइल ठीक बनेगी?

हाँ। टूल हिंदी और दूसरी लिपियों को वैसे ही रखता है जैसे लिखा है।

क्या कंप्यूटर पर MS Word होना ज़रूरी है?

नहीं। फ़ाइल ब्राउज़र में ही बदलती है, फ़ोन पर भी।

क्या यह मुफ़्त है?

हाँ। ViPlay का Free प्लान ₹0 का है और बिना कार्ड के शुरू होता है।

ये गाइड भी देखें

कदम 2026-11-11 को असली टूल पर जाँचे गए।