Skip to main content
Skip to main content

फ़ोटो (JPG) से PDF कैसे बनाएँ

फ़ॉर्म भरते समय अक्सर कहा जाता है कि दस्तावेज़ PDF में लगाएँ, जबकि हमारे पास फ़ोन से खींची फ़ोटो होती हैं। ViPlay के Images to PDF टूल से एक या कई फ़ोटो (JPG, JPEG, PNG) को एक PDF बना सकते हैं, हर फ़ोटो एक पेज पर, आपके चुने क्रम में। काम आपके ब्राउज़र में होता है; फ़ोटो किसी सर्वर पर नहीं जातीं।

  1. 1टूल खोलें और फ़ोटो चुनें

    नीचे दिए बटन से टूल खोलें। "Choose images" वाले बॉक्स पर क्लिक करके फ़ोटो चुनें (एक साथ कई चुन सकते हैं), या उन्हें बॉक्स में खींचकर छोड़ दें।

    Images to PDF टूल में Choose images बॉक्स
  2. 2क्रम और दिशा ठीक करें

    हर फ़ोटो एक कार्ड में दिखती है। ← → तीर से उसे पहले या बाद में ले जाएँ, ↻ से घुमाएँ (उलटी खिंची फ़ोटो सीधी करने के लिए), और लाल डिब्बे से हटाएँ। और फ़ोटो जोड़नी हों तो ऊपर "Add more images" पर क्लिक करें।

    तीन फ़ोटो के कार्ड: marksheet.jpg, fee-receipt.jpg, id-card.jpg, तीर, घुमाने और हटाने के बटन
  3. 3पेज का साइज़ और नाम चुनें

    "PAGE SIZE" में A4 (210 × 297 mm) पहले से चुना रहता है, जो फ़ॉर्म के लिए ठीक है; "Fit to each image" चुनें तो हर पेज फ़ोटो जितना बनता है। "IMAGES PER PAGE" में एक पेज पर 1, 2 या 4 फ़ोटो रख सकते हैं। "OUTPUT FILENAME" में नाम बदलें (जैसे admission-form.pdf) और नीला "Create PDF" बटन दबाएँ।

    PAGE SIZE A4, ORIENTATION, IMAGE FIT, MARGIN, IMAGES PER PAGE, OUTPUT FILENAME और Create PDF बटन
  4. 4PDF डाउनलोड करें

    "Done" लिखा आता है, साथ में फ़ाइल का नाम और साइज़, और कितनी फ़ोटो कितने पेज पर लगीं। "Download" दबाकर PDF सेव करें। उसी PDF में कुछ लिखना या जोड़ना हो तो "Open in editor"।

    Done: admission-form.pdf, Placed 3 images onto 3 PDF pages, Download बटन

काम के सुझाव

  • फ़ोटो खींचते समय काग़ज़ को सीधी रोशनी में रखें और पूरा पन्ना फ़्रेम में लें; टेढ़ी फ़ोटो को टूल में ↻ से घुमा सकते हैं।
  • फ़ॉर्म में PDF की साइज़-सीमा (जैसे 200 KB) हो और फ़ाइल बड़ी बने, तो उसे PDF का साइज़ कम करने वाले टूल से छोटा करें।
  • पहले से बनी PDF के साथ जोड़ना हो तो यह PDF बनाकर Merge PDF टूल से दोनों को जोड़ें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या मेरी फ़ोटो कहीं अपलोड होती हैं?

नहीं। PDF आपके ब्राउज़र में ही बनती है; टूल पर भी लिखा है: Processed in your browser. Your file is not uploaded.

कौन-सी फ़ोटो चलती हैं?

JPG/JPEG और PNG सीधे लगती हैं; WebP, GIF और BMP भी, जहाँ आपका ब्राउज़र उन्हें खोल सके।

क्या एक पेज पर दो फ़ोटो लग सकती हैं?

हाँ। "IMAGES PER PAGE" में "2 per page" या "4 per page (2×2)" चुनें, जैसे आधार के आगे-पीछे की फ़ोटो एक पेज पर।

क्या यह मुफ़्त है?

हाँ। ViPlay का Free प्लान ₹0 का है और बिना कार्ड के शुरू होता है।

ये गाइड भी देखें

कदम 2026-11-11 को असली टूल पर जाँचे गए।